गुरसरांय(झांसी)। आखिरकार जनता की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे नगर पालिका गुरसरांय चेयरमैन और पूरे पार्षदों से लेकर गुरसरांय की जनता की मांग सीधे-सीधे प्रदेश के आला अधिकारियों से लेकर हाईकमान ने सच्चाई को मानते हुए और गुरसरांय नगर में पेयजल को भीषण संकट को लेकर मची त्राहि-त्राहि को लेकर मांग मान ली है और लगातार तीन वर्षों से खाली चल रहे गुरसरांय का ऐतिहासिक तालाब को नहर से पानी भरवाना तेज गति से चालू कर दिया है बताते चलें नगर पालिका अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू और नगर पालिका के सभी पार्षदों ने बैठक करके जहां ऐतिहासिक तालाब गुरसरांय को भरवाने की जोरदार मांग करते हुए जिलाधिकारी से लेकर शासन और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था साथ ही इस संबंध में नगर के प्रमुख समाजसेवियों ने भी महीनों पहले एसडीएम गरौठा के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर तालाब भरवाने की मांग की थी। लेकिन किसी कारण बस कुछ लोग तालाब भरने में कही न कही व्यवधान पैदा करने की बात उभरी थी और जिसका खामियाजा गुरसरांय की जनता को भोगना पड़ रहा था क्योंकि यह तालाब तीन वर्षों से मरम्मत और सुंदरीकरण के नाम पर खाली पड़ा था जिसके चलते नगर के सभी वार्डो के हैंडपंप से लेकर विभिन्न बोरो और तालाब की बोरिंग ने पानी देना बंद कर दिया था तो दूसरी ओर नमामि गंगे योजना के तहत हर-घर-नल हर-घर-जल योजना अधिकांश फैल दिख रही है जिससे पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई थी लेकिन 18 मई की शाम से 20 मई तक बेतवा नहर से तालाब को थोड़ा-थोड़ा जो पानी मिला उससे तालाब बहुत कुछ भर गया है और जल्द पूरे तालाब भरने की उम्मीद के साथ ही नगर के सभी वार्डो में वाटर लेबिल बढ़ने लगेगा जिससे बोरगो में पानी आयेगा तो पेयजल टंकियों से लेकर हैंडपंप आदि पानी देना शुरू 21 मई गुरुवार को चालू हो जाएगा और गुरसरांय में पेयजल की किल्लत दूर होगी इसके बाद भी नगरवासियों का जलनिगम, जलसंस्थान और जिला प्रशासन से मांग है कि गुरसरांय में बेहतरीन पेयजल सप्लाई मुहैया कराकर वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए मानव,जानवरों,जीव जंतुओं,पशु पक्षियों को पेयजल के संसाधन बढ़ाने के लिए विशेष निगरानी रखी जाए। चर्चा है कि तालाब भरने के लिए गुरसरांय में नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों से लेकर आम जनता और अयोध्या के महंत महाराज जी का विशेष योगदान रहा है बताया गया है कि महंत वैदही बल्लभ शरण महाराज जी की अगुवाई में ए टू जेड पूरा मामला शासन के संज्ञान में लाया गया और यह उत्तर प्रदेश सरकार का बेहतरीन फैसला स्वागत योग्य है जिससे योगी सरकार की सराहना हो रही हैं।
