झांसी . समथर कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी सोनू जाटव (पुत्र बबलू) मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मौठ . रोड स्थित बेतवा प्रखंड नहर में नहाने गया था प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नहर में नहाते समय अचानक पानी का तेज बहाव आ गया सोनू ने अपने चचेरे भाइयों को सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास किया और उन्हें बचाने में सफल रहा , लेकिन खुद तेज बहाव में फंसकर डूब गया घटना की सूचना मिलते ही समथर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई पुलिस और गोताखोर देर शाम तक नहर में सोनू की खोजबीन में जुटे रहे सोनू अपनी मां का एकलौता पुत्र था वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं लगभग 2 वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण तलाक हो गया था लेकिन दोनों बच्चे सोनू के साथ ही रहते थे मामले की जानकारी मिलने पर उप जिलाअधिकारी मोठ . अवनीश तिवारी ने संबंधित विभाग को नहर का पानी कम करने के निर्देश दिए ताकि तलाश अभियान में कोई बाधा ना आए समाचार लिखे जाने तक सोनू का कोई सुराग नहीं मिल सका था और उसकी तलाश जारी है
