गुरसरांय(झांसी)। 19 मई मंगलवार को खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान प्रधानाचार्य पंडित धनप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य पंडित धनप्रकाश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने,नियमित खेलकूद करने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रवक्ता जितेन्द्र पटेल,सुधीर पाठक,वसीर खान,जेपी सर कि ओर से बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर समस्त शिक्षकगण सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Please follow and like us:
