गुरसरांय (झांसी)।गरौठा,टहरौली तहसील क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बिंदु व्यापारिक कारोबार से लेकर बाजार आदि बड़ी-बड़ी शिक्षण संस्थान और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर ब्लॉक मुख्यालय के साथ गरौठा,समथर विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख कस्बा गुरसरांय नगर में हर साल अग्निशमन केंद्र गुरसरांय में न होने के चलते कई बड़ी दुर्घटनाएं आग लगने से हो चुकी हैं जिसमें व्यापारियों से लेकर किसानों की करोड़ों की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी हैं और क्षेत्र की जनता से लेकर जनप्रतिधियों द्वारा गुरसरांय में स्थाई तौर से फायर बिग्रेड केंद्र खोलने की मांग हो चुकी हैं लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक गुरसरांय में फायर बिग्रेड केंद्र नहीं खुल सका है। जबकि जिला के अग्निशमन अधिकारी द्वारा महीनों पहले एक पत्र के माध्यम से बताया गया था कि हमेशा के लिए अब एक फायर बिग्रेड मशीन स्टाफ आदि उपकरण गुरसरांय में उपलब्ध रहेंगे लेकिन यह सब कार्यवाही हवा-हवाई साबित हुई और जिसके चलते पिछले माह गुरसरांय नगर,क्षेत्र में लगभग 100 बीघा गरीब किसानों की खड़ी फसल विद्युत लाइन टूटने से जलकर राख हो गई थी लेकिन जिला प्रशासन से लेकर शासन द्वारा इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है और जिला प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश शासन,क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने जल्द से जल्द गुरसरांय में फायर बिग्रेड सेंटर खोलने की मांग की है।
