गुरसरांय (झांसी)। सन्रयोर सोलर प्लांट इसकिल क्षेत्र से अज्ञात चोर 14 अप्रैल 2026 को केबल काटकर 38 नग,डीसी केबल 3000 मीटर,एमसी फोर कनेक्टर 50 नग,कनेक्टर 300 जोड़ी,कांटेदार तार 20 मीटर चोरी करके ले गए हैं। इस संबंध में मौके पर सुरक्षा पहरी की ड्यूटी कर रहे जाहर सिंह ने उसी समय डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस लगभग 2:30 बजे मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे इस संबंध में शिकायतकर्ता जाहर सिंह ने थाना एरच में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की लेकिन जब उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो पीड़ित जाहर सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40016626013209 पर दर्ज करा कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया की वह कई बार थाना एरच गया लेकिन जांच के नाम पर अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
