गुरसरांय (झांसी)। 5 मई मंगलवार को तेज बारिश,आंधी यहां तक की ओले गिरने से 4:30 बजे शाम लगभग कई जगह मुख्य सड़कों से लेकर सरकारी परिसरों में वृक्ष गिर गए तो सड़कों पर पेड़ गिरने से जगह-जगह कुछ समय के लिए आवागमन थम सा गया झांसी से गुरसरांय आ रहे डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय अड़जरा गांव के पास मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से रस्ता बंद होने से उन्होंने अपने स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल रास्ता साफ कराया जिससे आवागमन तुरंत चालू हो गया उधर कृषि मण्डी समिति गुरसरांय में कई किसानों के ट्रैक्टरों पर लदा सरकारी खरीद केन्द्रों पर बिक्री के लिए आया गेहूं भी भीज गया जिससे हफ्तों से बिक्री के लिए मजबूर किसान अपना गेहूं बिना बेचे हुए मण्डी से भागते नजर आए वही गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शीशम का पेड़ गिरने से पास में खड़े वाहन किसी प्रकार पूरी तरह सुरक्षित बच गए और दूसरी ओर विद्युत व्यवस्था 3 घंटे लगभग पूरी तरह ठप्प रही और शाम के समय गर्मी की जगह शीतलहर चलती नजर आई इस प्रकार तेज बारिश ओलावृष्टि,तेज हवाओं से पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
