गुरसरांय (झांसी)। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरौठा के आदेश के अनुपालन में थाना गुरसरांय परिसर में जब्त माल का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई उपजिला मजिस्ट्रेट गरौठा द्वारा गठित टीम की देखरेख में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार माल विनिष्टीकरण कुल 16 मामलों से संबंधित जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा प पीयूष कुमार पाण्डेय,नामित मजिस्ट्रेट राधा पालीवाल नायब (तहसीलदार गरौठा), इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह,आबकारी इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया एवं हेड कांस्टेबल जितेन्द्र दोहरे मौजूद रहे। टीम द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार 16 शस्त्रों एवं 74 माल देशी कच्ची शराब (लगभग 700 लीटर) को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन तथा अवैध सामग्री के सुरक्षित निस्तारण के उद्देश्य से की गई।
