गुरसरांय (झांसी)। 2 मई शनिवार को गुरसरांय पुलिस ने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर फूल सिंह की देखरेख में शांति व्यवस्था भंग करने और लड़ाई झगड़ा करने वाले पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विवरण के मुताबिक 2 मई को राजेंद्र अहिरवार पुत्र मुन्नालाल उम्र 45 वर्ष निवासी गांधीनगर गुरसरांय जिला झांसी,आकाश सोनी पुत्र राजेश सोनी उम्र 21 वर्ष, राघवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह उम्र करीब 36 वर्ष मोहल्ला कटरा थाना गुरसरांय, मौजीलाल पुत्र काशीराम उम्र 32 वर्ष, काशीराम पुत्र बसोरे उम्र 62 वर्ष निवासी करगुवां बुजुर्ग थाना गुरसरांय जनपद झांसी को वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा कर शांति भंग किए जाने को देखते हुए धारा 170 भा०ना०सु०स० के अंतर्गत चालान कर धारा 170/126/135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह चौहान,कांस्टेबल 870 आशीष द्विवेदी,कांस्टेबल राकेश कुमार थाना गुरसरांय जनपद झांसी की पुलिस टीम सम्मिलित रही।
