गुरसरांय (झांसी)। सन्रयोर सोलर प्लांट ग्राम अड़जरा थाना गुरसरांय जिला झांसी से अज्ञात चोरों द्वारा केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना गुरसरांय में सूबेदार मेजर( मानद कैप्टन सेवानिवृत्त) इंद्रजीत सिंह असिस्टेंट मैनेजर सन्रयोर एनर्जी प्रा०लि० ग्राम अड़जरा थाना गुरसरांय जिला झांसी उ०प्र० ने प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि 16 अप्रैल 2026 को हमारे सोलर प्लांट ग्राम अड़जरा थाना गुरसरांय जिला झांसी से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्लांट के एमसीआर क्षेत्र में लगे पांच इनवर्टर की संपूर्ण डीसी केबल जिसकी लंबाई लगभग 6000 मीटर किलोमीटर) है अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर ली गई है घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड सोया हुआ पाया गया जिसकी तुरंत सूचना डायल 112 पुलिस को भी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा चोरी केबल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर संबंधित व्यक्ति ने कार्रवाई की मांग की है। उधर गुरसरांय पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई है।
