गुरसरांय(झांसी)। 1 मई शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय मे भर्ती कराया। बताते चले मंडी गेट नंबर 1 निवासी जितेंद्र पुत्र बलराम निवासी उम्र 33 वर्ष,खुशबू पत्नी जितेंद्र उम्र 30 वर्ष एवं उनके दोनों बच्चे गुनगुन उम्र 8 वर्ष,प्रत्यक्ष उम्र 11 वर्ष अपनी ससुराल बिलाटी से गुरसरांय लौट रहे थे लगभग 07:30 बजे जैसे ही वह मोदी चौराहा सेंट्रल बैंक के पास पहुँचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई और बाइक पहिए के नीचे आ गई। हादसे के पास सड़क पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की मदद से यातायात सामान्य कराया गया। समाचार लिखे जाने समय तक घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी था।
