गुरसरांय (झांसी)। धर्म नगरी गुरसरांय में आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी मुनिराज ससंघ का गुरसरांय दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई 15 अप्रैल 2026 को सुबह की बेला में मुनि श्री 108 विश्रांत सागर महाराज ससंघ की दिगंबर जैन समाज द्वारा कॉलेज,कटरा बाजार,मोदी चौराहा,होते हुए श्री नसिया जी जैन मंदिर पर महाराज जी एवं समस्त भक्तों ने भगवान के दर्शन किये नगर के भक्तों द्वारा जगह-जगह पर रंगोली चोक लगाकर मुनि श्री के पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई मेन बाजार होते हुए दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराग सागर सभागार पहुंचे भक्तों के द्वारा मुनि श्री ससंघ के पाद प्रक्षालन किए गए एवं आचार्य जी का चित्र अनावरण करके मुनि श्री ससंघ को शास्त्र भेंट किऐ मुनि श्री ने मुखारविंद से सभी भक्तों को मधुर वाणी से अभिशिंचित किया इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष चक्रेश जैन, राजेंद्र कुमार जैन नुनार,रवि जैन,दीपक जैन नुनार,मिलाप जैन नुनार,बॉबी जैन,सक्षम जैन रूपेश जैन,हर्ष जैन,सजल जैन,राहुल जैन नुनार,राजकुमार सिंघई, एवं टहरौली जैन समाज,चिरगांव जैन समाज, टोडी फतेहपुर जैन समाज से पधारे हुए सभी भक्तों ने मुनि श्री को श्रीफल भेट किया,दिगंबर जैन समाज एवं सभी समुदाय के लोगों ने मुनि श्री की अगवानी में शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
