गुरसरांय (झांसी)। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार का वन विभाग वृक्षारोपण और वनों को संरक्षण के साथ-साथ वन रेंजो में मृदा एवं जल संरक्षण हेतु निर्मित की गई मृदा संरचनाओं के कार्यों के माध्यम से भू-जल स्तर में सुधार को लेकर काफी सक्रिय है। इसको लेकर बुंदेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक एच०वी० गिरीश आई० एफ०एस० ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप कृषकों की आय में बढ़ोतरी करने में सहायक कृषकों के उपयोगी चंदन एवं महोगनी के पौधों का उगान बड़े पैमाने पर नर्सरी में किया जा रहा है। इसको लेकर रानी लक्ष्मी बाई कृषि विश्व विद्यालय के वैज्ञानिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी को लेकर मुख्य वन संरक्षक की देखरेख में धरातल पर नीरज कुमार आर्य डीएफओ झांसी,संतोष कुमार एसडीओ मऊरानीपुर,बामौर रेंज,गुरसरांय के क्षेत्रीय वन अधिकारी और फील्ड स्टाफ को मुख्य वन संरक्षक झांसी जोन के द्वारा बताया कि इन प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। गुरसरांय वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम दिवाकर द्वारा उच्चा अधिकारियों द्वारा दिए निर्देशों और धरातल पर कामों का किया गया सत्यापन को बेहतर से बेहतर काम करके जलवायु से लेकर वन संरक्षण, जल संरक्षण और किसानों को उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का संकल्प लिया।
