गुरसरांय(झांसी)।14 अप्रैल मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति गुरसरांय के तत्वाधान में संबिधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती नगर में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई।गांधीनगर के रविदास मंदिर पर बाबा साहब के चित्र का पुष्प अर्पित कर महिलाओं,बच्चों पुरूषों शत-शत नमन किया इसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें बाबा साहब के आदर्शों की झांकियां सजाई गई।शोभायात्रा गांधी नगर,पटकाना,मातवाना,पुराने बस स्टैंड से होते हुए बड़ी माता मंदिर होते हुए मोदी चौराहे का भ्रमण करते हुए कटरा चौराहे के बाद रविदास मंदिर पर सम्पन हुई। शोभायात्रा का गांधीनगर,पटकाना,मातवाना,बस स्टैंड,कटरा चौराहे,रेंज चौराहे,कॉलेज चौराहे पर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब एवं बुद्ध भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बताएं रास्ते पर चलकर स्वयं शिक्षित बनकर कुरितियों से दूर रहकर समाज में प्रेम एकता का संदेश के साथ प्रदेश और राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए और हमारे महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान आज भी दुनिया में सबसे अधिक सशक्त लोकतंत्र का प्रतीक है। वही प्रमुख वक्ताओं में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल,नगर पालिका परिषद गुरसरांय के पूर्व चेयरमैन पंडित देवेश पालीवाल,सांसद प्रतिनिधि गरौठा जालौन भोगनीपुर राजू अहिरवार,पूर्व विधायक गरौठा बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज ने भी अपने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विस्तृत विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति परिहार ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राहुल सक्सेना,डॉक्टर रविंद्र प्रकाश अड़जरिया,चंद्र प्रकाश चौरसिया,मोती पाल,मनीष यादव,लोकेंद्र यादव पार्षद,अख्तर राईन,पंकज कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में सभा में लोग मौजूद रहे।
जिला,सर्किल,गुरसरांय पुलिस ड्यूटी पर रही मुस्तैद
14 अप्रैल मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर पूरे नगर में व क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया और डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा में भारी जनसैलाब को देखते हुए प्रमुख मार्गो से लेकर कार्यक्रम स्थल पर झांसी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार व डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस चप्पे-चप्पे पर ड्यूटी पर मुस्तैद रही और पुलिस प्रशासन की कुशलता के चलते डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की ऐतिहासिक रूप में गुरसरांय में पूरी तरह शांति और सद्भाव से जयंती मनाई गई।
