समथर- नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह निकाली गई सोभा यात्रा। जनपद झांसी के समथर नगर के अम्बेडकर नगर में भीम युवा संकल्प समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा अम्बेडकर जयंती मनाई गई।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना सहित नगरपालिका पार्षदों ने भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव व संत सिंह सेरसा ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उक्त अवसर पर नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उक्त अवसर पर समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अम्बेडकर जयंती मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बहादुरपुर प्रधान अमर सिंह कुशवाहा द्वारा डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी द्वारा जयंती के उपलक्ष्य में गाजे बाजे के साथ झांकियों सहित नगर में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की सोभा यात्रा निकाली गई। सोभा यात्रा का शुभारंभ भीमराव अम्बेडकर पार्क से किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर की सोभा यात्रा अग्गा बाजार,पीपरी स्टैंड नई बस्ती,पहाड़पुरा चुंगी नाका, कटरा चौपड़ बाजार से होते हुए निकाली गई। इसके पश्चात सोभा यात्रा नगर में होते हुए अम्बेडकर पार्क में पहुंची जहां सोभा यात्रा का समापन हुआ। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जयंती के उपलक्ष्य में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली व भीमराव अंबेडकर का जयघोष किया।
