गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड बामौर के ग्राम फरीदा में आयुक्त झांसी मंडल के आदेश के क्रम में विकसित भारत महा अभियान के अंतर्गत सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत ग्राम संतृप्तिकरण अभियान भव्य चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें फार्मर रजिस्ट्री,चक रोड तालाब का चिन्हीकरण निर्गत जॉब कार्ड का सत्यापन कार्य प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का सत्यापन मनरेगा,राज्य वित्त,15 वां वित्त का सत्यापन एवं कृषि विभाग उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग,आपूर्ति विभाग आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्राम वासियों को जानकारियां दी गई और उक्त से संबंधित सभी कामों का मौके पर बारीकी से सत्यापन किया गया साथ ही कोई भी पात्र व्यक्ति प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का धरातल पर शत-प्रतिशत लाभ मिल सके को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार हुई। ग्राम चौपाल में प्रमुख रूप से खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार,जानवेन्द्र सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि,मनीषा पटेल लेखपाल,समाज कल्याण अधिकारी कुमकुम उदैनिया,ग्राम सचिव विनीत कुमार विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान ममता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
