गुरसरांय(झाँसी)। 13 अप्रैल सोमवार को जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के पिता श्री धनीराम जी का लम्बी बीमारी के इलाज के दौरान 80 वर्ष की आयु में मेडिकल कॉलेज झांसी में निधन हो गया था। आज 14 अप्रैल मंगलवार को गुरसरांय में जिलाधिकारी के पिता जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शक्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार फूल सिंह परिहार,सुनील जैन डीकू,सोम मिश्रा,संदीप श्रीवास्तव, हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कौशल किशोर,सार्थक नायक,कुलदीप यादव मोनू,संजू परिहार,शौकीन खान,मोती पाल,धर्मेन्द्र सोनी बल्ले,सुरेश सोनी सरसैड़ा सहित बड़ी संख्या में नगर के पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
