गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम सुट्टा थाना गुरसरांय तहसील गरौठा में गांव के बीच आबादी के क्षेत्र में शराब ठेके की दुकान खुले होने से गांव के लोगों को जीना दूभर हो गया है और इस शराब की दुकान के 10 मीटर दूरी पर शक्ति माता का मंदिर स्थित है और 20 मीटर की दूरी पर सइयद बली का स्थान है तो 50 मीटर की दूरी पर आंगनवाड़ी केंद्र बना है जिससे यहां पर प्रतिदिन महिलाएं,पुरुष,बच्चे आते जाते रहते हैं लेकिन शराब की ठेके की दुकान होने से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा और वहां पर आए दिन लड़ाई-झगड़े से लेकर छेड़खानी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है इससे बच्चों महिलाओं बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है इसको लेकर बड़ी संख्या में बामौर विकासखण्ड के ग्राम सुट्टा वासियों ने उप जिलाधिकारी गरौठा को ज्ञापन देकर उक्त दुकान वहां से हटाकर गांव में शांति व्यवस्था कायम रह सके को लेकर और बच्चों से लेकर महिलाओं में सुरक्षा का माहौल बन सके को लेकर ज्ञापन पत्र दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक ज्ञापन देने के तीन दिन बाद भी उक्त दुकान ना हटाए जाने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है गांव के लोगों ने जिला प्रशासन व शासन से इस संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
