गुरसरांय (झांसी)। भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद कार्यालय में देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह (राजू चौहान) ने की। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण के इस संकल्प को मजबूती दी। महिलाओं की सशक्त भागीदारी सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना गया।कार्यक्रम में क्षेत्र की जागरूक महिलाओं सहित महिला जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित महिलाओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।अध्यक्ष का संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा,”आज की नारी अब अबला नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति का आधार है। केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को जो सम्मान और अधिकार दिए गए हैं, वे विकसित भारत की नींव रखेंगे। हमारा प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर भी हर महिला आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस करे।”इस अवसर पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग से अपील की कि वे नारी शक्ति के सम्मान को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से नामित पार्षद शीतल शर्मा, पार्षद ममता देवी, मंजू यादव पार्षद रुकसार बानो पार्षद,रामदेवी, इसके अलावा सगुन घोष,पिंकी, सुषमा, सीमा,विनीता,गायत्री, रेखा, रानी, इन्दु, नंदिनी, संध्या प्रेमरानी देवी,पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी, पार्षद प्रतिनिधि अखंड यादव और अखिलेश घोष पालिका कर्मचारी जयनारायण, बंटे,लल्ला सोनी,दीपक कुमार, प्रकाश दीक्षित,उमेश कुमार, राजेश सैनी,अबरार सिद्दिकी, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
