जनपद झांसी के समथर थाना में उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में समथर थाना परिसर में थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को समथर थाना में बुलाकर भारत सरकार द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी आत्मनिर्भरता नारी सशक्तिकरण बनने हेतु। भारत सरकार द्वारा आज 13 अप्रैल को दिल्ली विज्ञान भवन में हो रहा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लाइव प्रसारण द्वारा दिखाए जाने हेतु समथर थाना मिशन शक्ति केन्द्र बुलाकर आज भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शीधा लाइव प्रसारण द्वारा टैलुविजन पर शक्ति वंदन कार्यक्रम कार्यक्रम दिखाया गया। । वहीं राष्ट्रीय गुणगान व वंदेमातरम कर नारी शक्ति तहत विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया गया।उक्त अवसर पर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
