जनपद झांसी के थाना शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के दादा हरिप्रसाद लोधी पब्लिक स्कूल में थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिशन शक्ति टीम द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी आत्मनिर्भरता नारी सशक्तिकरण बनने हेतु। भारत सरकार द्वारा आज 13 अप्रैल को दिल्ली विज्ञान भवन में हो रहा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लाइव प्रसारण द्वारा दिखाए जाने हेतु थाना शाहजहांपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली विज्ञान भवन में हो रहा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शीधा प्रसारण टैलीविजन पर दिखाया गया। वहीं राष्ट्रीय गुणगान व वंदेमातरम कर मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न जानकारी दी गई।उक्त अवसर समस्त विद्यालय स्टाफ व थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही।
