उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद झांसी के समथर थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश में थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज 5.2 के तहत आज नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व प्राथमिक कंपोजिट के बच्चों की मिशन शक्ति टीम द्वारा स्कूली बच्चों की नगर में रैली निकाली गई। और उन्हें जागरूक किया गया। तथा साईबर ठगी तथा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090,विमेन पावर हेल्पलाइन 1930, साईबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 108 ऐंबूलेंस सेवा 1098, चाईल्ड हेल्पलाइन 181, महिला हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर तथा थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण योजना आजीविका मिशन,वैकिंग कारेस्पोंडेंस सखी राष्ट्रीय पार्षद मिशन आदि के विषय में भी विस्तृत रूप जानकारी दी गई।इस मौके पर मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी उ0नि0 राजकुमार उ0नि0 रामचंद्र का0 कुलदीप कुमार म0का0 जूली वर्मा म0का0 ममता देवी मौजूद रहे।
