गुरसरांय (झाँसी)। 1 माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी नाबालिग लड़की को भगा ले जाने बाले और लड़की को खोजने में झाँसी जिले की गुरसरांय पुलिस पूरी तरह नाकामयाब रही है,इसको लेकर थाना गुरसरांय में गुरसरांय की नई बस्ती शनि मंदिर के पास रहने बाली नावालिग लड़की की माँ द्वारा जहाँ थाना गुरसरांय में 6 मार्च को प्रार्थना पत्र देकर आपबीती लिखित तहरीर पर सुनाई गई थी,जिसमें गुरसरांय पुलिस द्वारा 9 मार्च को धारा 137,87 बी०एन०एस० के तहत राजकुमार उर्फ़ लल्ला पुत्र बबलू निवासी तुर्कालहचूरा थाना टोड़ीफतेहपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया,इसके बाद पीड़ित ने 19 मार्च 2026 को इस सम्बन्ध में गरौठा क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र मे भूपेंद्र साहू पुत्र जयनारायण साहू तुर्कालहचूरा थाना टोड़ीफतेहपुर को लड़की को भगाने मे सहयोग करने की बात कही है,पीड़ित अपने परिवार के सहित इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से भी लिखित न्याय की गुहार लगा चुके हैं और यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को भी लिखित प्रार्थना पत्र भेजा है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है अब भगाई गई नाबालिग लड़की के परिवार जनों को लगातार अज्ञात नंबर से फोन आ रहा है और फ़ोन पर धमकियां दीं जा रही है और केस को रफा-दफा करने को कहा जा रहा है। इस संबंध में नाबालिक लड़की के पिता ने थाना गुरसरांय में लिखित सूचना भी दी लेकिन पीड़ित की सुनवाई न होने पर तारीख पर तारीख गुरसरांय पुलिस देकर मामले को टाल रही है। पीडित ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री व डीआईजी झाँसी से जल्द न्याय की गुहार लगाईं है।
