गुरसरांय (झांसी) झांसी जिले के गुरसरांय निवासी अहिल सिंघई का सेंट्रल एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।अहिल सिंघई की प्रारंभिक शिक्षा गुरसरांय केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।वर्तमान में वे एल एंड टी कंपनी में पिछले 3.5 वर्षों से इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।अहिल सिंघई, गुरसरांय के मैन बाजार निवासी विनोद कुमार सिंघई के पुत्र हैं,जो वर्तमान में बामौर ब्लॉक में टीए के पद पर तैनात हैं। उनके भाई नेहिल सिंघई भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं।गौरतलब है कि अहिल सिंघई का चयन इससे पहले इसी वर्ष एनसीएलएटी में असिस्टेंट प्रोग्रामर,टेक्सटाइल विभाग में एग्जीक्यूटिव ऑफ़िसर सहित चार अन्य पदों पर भी हो चुका है। नौकरी के साथ-साथ लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
