गुरसरांय (झांसी)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा सात दिवसीय विशाल 12 ज्योर्तिलिंगम दिव्य दर्शन आध्यात्मिक मेला एवं चैतन्य नौ देवियों की झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसके अंतर्गत सातों दिन विशेष रूप से आध्यात्मिक प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम सुंदरकांड प्रतिदिन विभिन्न प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी नगर वासी सादर आमंत्रित है। यह कार्यक्रम 10 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक चलेगा रोज शाम 7:00 बजे महाआरती की जाएगी और कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और लाभ ले। यह सूचना केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने दी।
Please follow and like us:
