गुरसरांय (झाँसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखंड ज्योति की शताब्दी वर्ष पर ज्योति कलश रथ शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर पूरे भारतवर्ष में गायत्री परिवार का दिव्य संदेश को देता हुआ 12 अप्रैल को नगर गुरसरांय में प्रवेश करेगा। यह जानकारी गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने दी उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति के दर्शन से हम सब का कल्याण होगा दिव्य ज्योति रथ के माध्यम से जन-जन में जागृति लाने एवं ब्रह्मज्ञान अर्थात गायत्री माता को घर-घर पहुँचा कर गुरुदेव के संकल्प मनुष्य के अन्तर देवता का उदय एवं पृथ्वी पर स्वर्ग का अवतरण को पूरा करने के लिए अपना-अपना पुरुषार्थ लगाएँ तथा पुण्य के भागीदार बने का संदेश दिया जाएगा आगे सतीश चौरसिया वताया कि ज्योति कलश रथ नगर में आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा एवं क्षेत्र में कार्यक्रम किए जाएंगे जिसकी तैयारी के लिए धनप्रकाश तिवारी,जितेन्द्र पटेल,रमेशचंद्र सोनी,चंद्रभान साहू,रज्जू बिलैया,अलख शर्मा, भगवत नगरिया,राकेश पस्तोर, लक्ष्मीनारायण पटवा,हरी ओम अग्रवाल,लालजी खरे,प्रमोद वर्मा,शंकर लाल नामदेव,रामनारायण पस्तोर,जयप्रकाश वरसैया,अवधेश सिंह फौजी,मोहित शर्मा,पन्नालाल भगत जी,रामराजा अड़जरिया, अभिलाष सिंह परिहार,आत्माराम फौजी,साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल,देवेंद्र पटेल,महेंद्र सिंह फ़ौजी,डॉक्टर अशोक मिश्रा,अखिलेश तिवारी,रामकुमार कुशवाहा,किशोरी विश्वकर्मा,संतोष महते,परमानंद कुशवाहा,सुभद्रा विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल,किशोरी लाल विश्वकर्मा,ब्रजेश सिंह,पुष्पेंद्र पाराशर सहित क्षेत्र के गायत्री परिजन लगे हुए हैं। इसी संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया।
