गुरसरांय (झांसी)। नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली युवा शिवम गुप्ता का असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन होने पर नगर पालिका परिषद गुरसरांय चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू के नेतृत्व में पार्षदों और नगर के प्रमुख समाजसेवियों का प्रतिनिधि मंडल आज गुरसरांय स्थित शिवम गुप्ता के आवास पर पहुंचा जहाँ शिवम गुप्ता के माता-पिता को शुभकामनाएं दी और असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयनित शिवम गुप्ता को माल्यार्पण कर गुलदस्ता भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि आपको अभी बहुत आगे बढ़ना है इस दिशा में काम और समय का पल-पल का उपयोग करना होगा क्योंकि गुरसरांय से जो प्रतिभाएं निकली है उन्होंने देश और पूरे विश्व में कहीं वैज्ञानिक क्षेत्र में तो कहीं प्रशासनिक क्षेत्र में आदि आदि क्षेत्रों में बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में उनके साथ राजेश सिंह उर्फ़ गुड्डू चौहान, पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी,अखिलेश तिवारी सुट्टा,कौशल किशोर,शौकीन खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान शिवम गुप्ता के पिता रविन्द्र गुप्ता व माताजी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब आप लोगों के स्नेह और गुरुजनों के आशीर्वाद से संभव हो सका है।
