गुरसरांय(झांसी)। ग्रामीण परिदृश्य में रहकर अपनी प्रतिभा के बल पर झाँसी जिले के गुरसरांय नगर का नाम प्रथम परीक्षा में ही असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी का पद शिवम गुप्ता हाल निवासी गुरसरांय ने हासिल करके गुरसरांय का नाम रोशन किया है। बताते चलें रविंद्र गुप्ता इनके पिता विकासखण्ड बामौर के ग्राम गढ़वई जैसे पिछड़े क्षेत्र से आते है और शिवम गुप्ता ने गुरसरांय में ही शिक्षा ग्रहण की। जब गुरसरांय नगर और क्षेत्र के लोगों को शिवम गुप्ता के असिस्टेंट कमिश्नर बनने की खबर मिली तो सभी जगह खुशी की लहर दौड़ गयी। इसको लेकर नगर में शिवम गुप्ता को नगर के प्रमुख लोगों ने माल्यार्पण कर और मिठाई एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर डॉक्टर रविंद्र प्रकाश अड़जरिया,प्रेमनारायण यादव, लखन गुप्ता,मयंक गुप्ता,संतोष गुप्ता,पुरुषोत्तम गुप्ता,बसंत मोदी,शशिकांत मोदी,सुनील सिंह चौहान,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,विक्कू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में भी शिवम गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,प्रदीप कोठारी,अशोक मिश्रा,सुनील जैन डीकू,सुरेश सोनी सरसैड़ा, राजेंद्र प्रसाद बिलैया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
