गुरसरांय(झांसी)। जब काम करने की दृढ़ इच्छा शक्ति व्यक्ति में हो तो बड़ी से बड़ी अड़चने दूर होते हुए व्यक्ति अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब होता है। झांसी जिले के सबसे दूरस्थ विकासखण्ड बामौर के ग्राम नागर युवा प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने जिस गाँव में आजादी के बाद शिक्षा से लेकर खेलकूद आवागमन के कोई साधन नहीं थे वह सब युवा प्रधान ने गाँव में करके दिखाया है और जब इसकी प्रदेश से लेकर भारत सरकार द्वारा कामों की मॉनिटरिंग हुई तो इस छोटे से गाँव नागर ब्लॉक बामौर जिला झाँसी के प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश सरकार से लेकर भारत सरकार द्वारा न केवल सम्मानित किया गया बल्कि उन्हें सरकारी खर्च पर विभिन्न प्रांतो में प्रदेश की टॉप ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि टीम में चुनकर भ्रमण कराया गया ताकि देश के विकास भौगोलिक स्थिति,संस्कृति से वह रूबरू होकर विकास की दिशा में प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 7 अप्रैल सोमवार को ग्राम नागर में 5 वर्ष उनके पूरे होने जा रहे कार्यकाल के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से भव्य बहुउद्देशीय खेल मैदान (मिनी स्टेडियम) का उद्घाटन होगा। जिसमें उद्घाटन के रूप में प्रमुख रूप से गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी,एमएलसी रमा आरपी निरंजन,बामौर ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान सिंह,गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख टीकाराम पटेल,चेयरमैन गरौठा अरुण मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार,अतर सिंह दाँगी मंडलीय महासचिव प्रधान संघटन के अलावा प्रशासन की ओर से शिखर श्रीवास्तव डीसी मनरेगा,सुनील कुमार डिप्टी कलेक्टर गरौठा,गौरव कुमार खण्ड विकास अधिकारी बामौर, ग्राम विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार,दीपक कुमार एपीओ सहित बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इसके अलावा गरौठा तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेगे।
