जनपद झांसी के नगर पालिका परिषद समथर में गरौंठा विधायक जवाहरलाल राजपूत व उपजिलाधिकारी मोंठ जीतेन्द्र कुमार के आतिथ्य में सपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद में मनोनीत किए गए नोमीनेट पार्षदों को उपजिलाधिकारी मोंठ व गरौंठा विधायक के मुख्य आतिथ्य में सपथ दिलाई गई। नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्य अतिथियों सहित मनोनीत किए गए पार्षदों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। और उन्हें पार्षद पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए। प्रमाण पत्र दिया गया।
शासन द्वारा मनोनीत नोमीनेट पार्षद रेखा गुप्ता, प्रकाश झां, मनोज तिवारी, श्याम बिहारी दुवे ओमप्रकाश ने सपथ लेते हुए कहा कि शासन द्वारा जो हमें नगर की सेवा का दायित्व सौंपा गया है।हम पद की गरिमा को निभाते हुए पूर्ण कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे और शासन के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी लेखा लिपिक रामकुमार पलिया सहित पार्षदगण व समस्त नगरपालिका स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समथर से संजीव व्यास की रिपोर्ट।
