झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत बबीना विधानसभा के 4 मंडलों में द्वितीय दिवस का कार्यक्रम प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हुआ। प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास कराया गया, जिससे उनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इसके उपरांत जलपान के बाद चतुर्थ सत्र शुरू हुआ।
चतुर्थ सत्र से सप्तम सत्र तक वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के अंत में सप्तम सत्र के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
चतुर्थ सत्र में जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हेमंत परिहार,ने अपने विचार रखे।
पंचम सत्र में जयदेव पुरोहित, अपर्णा दुबे, हेमंत पांचाल, ने कार्य पद्धति, सोशल मीडिया के विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
षष्ठम सत्र में उमा शंकर राजपूत, बाबूलाल तिवारी, प्रदीप सरावगी,ने संगठनात्मक विस्तार के विषय में मार्गदर्शन दिया।
सप्तम सत्र में राजीव सिंह परीक्षा, रामतीर्थ सिंघल, जगदीश सिंह चौहान,ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति निष्ठावान और राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए,
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा हमारा बूथ सबसे मजबूत बनाना ही हमारी जिम्मेदारी है, घर घर जाकर संपर्क करें,
और पार्टी को मजबूत करने और पार्टी विस्तार के लिए लोगों को जागरूक करें, एवं आपसी मतभेद भूलकर एकजुटता से काम करें
कार्यक्रम में, विनोद नायक, अनिरुद्ध दुबे, विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, पलविंदर नंदा, प्रियांशु डे,शैलेंद्र परमार, करुणेश बाजपेई, उमाशंकर राजपूत,कमलेश परिहार,रूपेश नायक, बिरजू कुशवाहा, रवि राजपूत, धर्मेंद्र अहिरवार,सिखा साहू, राजेश पाल, धीरज अग्रवाल, किशन त्रिपाठी,चेतन ओझा, सुरेंद्र पाल, संदीप चतुर्वेदी, बीनम विष्ट, प्रीती साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
