गुरसरांय (झांसी)। नगर में हनुमान जयंती पर मंदिरों में भव्य श्रृंगार आरती की गई।जगह-जगह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। नगर में हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जिसमे भक्तों ने हनुमानजी के नामों का गायन किया। नगर के व्यास मंदिर पर पं ब्रजकिशोर व्यास,कल्याण बाल विद्या मंदिर में पं अनिल पंडा द्वारा अभिषेक किया गया।बडे हनुमान जी मंदिर,खेरा पति ,मुहल्ला मातवाना में रामेष्ट सरकार मंदिर पर शशिकांत पस्तोर,गोविन्द सिंह परिहार,सीताराम हरगोविंद मुनीम,अश्वनी पस्तोर,रमेश ठेकेदार,विनोद साहू,फूल सिंह परिहार पत्रकार, विष्णु नारायण पस्तोर आदि ने सुंदरकांड भजन पूजन में हिस्सा लिया।बाजार एवं गुराई बाजार में विशाल भंडारे में सुशील स्वामी,राजू पाठक,ओम नामदेव,सौरभ अग्रवाल, नितिन खरे,भूपेंद्र प्रजापति,महेंद्र साहू, बंटी जैन ठेकेदार,पुष्पेंद्र वशिष्ठ आदि लोगों ने भाग लिया। वहीं विरारी के सिद्ध बाबा मंदिर पूर्व पार्षद द्वारिका भगत जी के संयोजन में हनुमानजी प्रांगण में सौरभ द्विवेदी,रानू तिवारी,प्रमोद गोस्वामी,दिनेश अलबेला द्वारा संगीत मय सुंदरकांड का पाठ किया गया। गोविन्द चौराहा पर राजीव अग्रवाल काजू सेठ के संयोजन में राम भरोसे पेन्टर आदि भक्तों के द्वारा केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल,अखिलेश पिपरैया, प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,सतीश चन्द्र चौरसिया, धर्मेन्द्र सोनी(बल्ले),सुनील चौहान,राम नारायण पस्तोर,प्रदीप कोठारी,चंद्र प्रकाश चौरसिया,प्रसिद्ध नारायण यादव,विनोद यादव,राजेन्द्र प्रसाद बिलैया,देवेंद्र घोष,सुरजीत सिंह,संजीत सिंह,प्रेमनारायण घोष,लक्ष्मी नारायण घोष,शशिकांत पस्तोर,विष्णु पस्तोर,ओमप्रकाश अग्रवाल पाठक,अवधेश सिंह फौजी,भगवत नगरिया,विष्णु चौरसिया,मुन्ना नामदेव,घनश्याम सेन सहित सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया।
थाने के सामने श्री हमुनान जी कोतवाल के सामने पहली हाजिरी दी शैलेन्द्र ने
थाने के संकट मोचन हनुमानजी के प्रकटोत्सव पर प्रातः जैसा कि श्री हनुमानजी का का नाम कोतवाल भी है यह एक अपने में बेहतरीन समय सेवा वो भाव का गुरसरांय कोतवाल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह द्वारा मत्था टेक कर विधिवत पूजन पाठ कर श्री हनुमानजी का भव्य प्रकटोत्सव मनाया गया। इस दौरान पंडित राहुल गौतम,पंडित कार्तिक पाठक ने महा आरती के साथ-साथ संगीतमय सुन्दरकाण्ड के साथ महा प्रसाद हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को वितरण किया गया।
