गुरसरांय(झांसी)। 1 अप्रैल 2026 को गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम भसनेह से एक व्यक्ति को घर से कुछ लोग दिन के 1:00 बजे लुवा ले गए और फिर चालीस मिनट बाद उसको उसके घर पर कुछ लोग आए जिन्होंने बताया कि तुम्हारे पिता की दो महिलाओं ने गुम्में मारकर हत्या कर दी है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक ग्राम भसनेह थाना गुरसरांय जिला झांसी निवासी अनिल रायकवार पुत्र रघुवीर रायकवार ने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 1 अप्रैल 2026 को करीब 1:00 बजे मेरे गांव के तुलसीराम पुत्र मुन्नालाल रायकवार व रामेश्वर नापित पुत्र रामदास नापित मेरे घर पर आए और मेरे पिताजी को खेतों तरफ ले गए उसके करीब 40 मिनट बाद रामेश्वर दोबारा फिर घर आए और उन्होंने बताया कि तुम्हारे पिता की रघुवीर की,प्रेमनारायण(गुच्छे) की माँ और गोपी की पत्नी ने ईटों गुम्मों से मारकर हत्या कर दी। इस पर में मेरे परिवार जन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मेरे पिताजी लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। जिसकी सूचना मैंने पुलिस को दी और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही झांसी जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार और गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित गुरसरांय पुलिस टीम के अलावा जिले से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण करते हुए देखी गई उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तेजी से जांच पड़ताल करते हुए दो आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर इस संबंध में कार्यवाही तेजी से चालू कर दी है। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए इस घटना का जल्द पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एसपी ग्रामीण ने भसनेह घटनास्थल का निरीक्षण कर गुरसरांय में पुलिस के साथ किया गश्त
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार,थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित गुरसरांय पुलिस टीम ने आज 1 अप्रैल बुधवार को देर शाम नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजार सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और भीड़ भाड़ वाले स्थलों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे को लेकर पैदल गश्त किया और आज दिन भर गुरसरांय नगर व क्षेत्र में तेजी के साथ पुलिस की चहल कदमी देखी गई।
