गुरसरांय (झांसी)। 28 मार्च शनिवार को थाना समाधान दिवस गुरसरांय में थाना सभागार में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें चार शिकायती पत्र आए जिसमें से एक प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित था जिसे मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायती पत्र राजस्व विभाग के संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों को सौंपते हुए उनको जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई व्यक्ति समाधान दिवस में लेखपालों से अपनी आय रिपोर्ट लगवाने को भी आए जिने तुरंत मौके पर लेखपालों ने रिपोर्ट लगाकर उनकी समस्याएं निस्तारित की। इस मौके पर नगर पालिका परिषद गुरसरांय की ओर से लिपिक प्रकाश दीक्षित,लेखपाल मनोज शुक्ला,लेखपाल सदर गुरसरांय संध्या श्रीवास,अर्पित जैन,सतेन्द्र,मोहम्मद हामिद जबकि पुलिस विभाग से सीनियर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित राजस्व विभाग के स्टाफ से कहां है कि पिछले थाना समाधान दिवस की निस्तारित की गई शिकायतों को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजी जाए उन्होंने अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को परेशान न करने को कहते हुए कहा थाने में बहुत ही मजबूरी में व्यक्ति आता है अत: उसे हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए।
