जनपद झांसी मोंठ क्षेत्र के ग्राम अमरा में रामनौमी के पावन अवसर पर ग्रामवासी श्रद्धालु भक्तों ने पाठ हवन पूजन आदि संपन्न कर बड़ी माता के मंदिर में आरती कर जयकारा लगाया और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा पूर्ण की। वहीं घरों में नौ दिन के लिए दरबार लगाकर घरों में बोये हुए मां के जबारों के घट खप्परों को श्रद्धालु भक्त गा बजाकर ग्राम अमरा में विराजमान आदिशक्ति मां भवानी बड़ी माता के मंदिर में ले गये जहां श्रद्धालु भक्तों ने पूजा अर्चना व आरती कर वोये हुए जबारों के घट खप्परों को मां के मंदिरों में चढ़ाये। और मां के भव्य स्वरूप के दर्शन कर जयकारा लगाया और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्रद्धालु भक्तों द्वारा मंदिर में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। वहीं कई जगह से आये हुए ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर में मां के जबारों के घट खप्पर चढ़ाये और पूजा अर्चना कर मां का जयकारा लगाया और चरण वंदन आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी नौ दिन की सेवा पूर्ण की। बड़ी माता के मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों का देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। वहीं ग्राम अमरा के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं भक्तों द्वारा रामनौमी के पावन अवसर पर बड़े ह्रदय भाव से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। ग्राम में स्थित रामबाड़े के राज मंदिर में बड़े धूमधाम से श्री राम भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। पूजा अर्चना कर भगवान वाल स्वरुप की पूजा एवं आरती कर कर भक्तों द्वारा जयकारा लगाया गया। कीर्तन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं सौहरे भजन प्रस्तुत किए गए।व भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं ग्राम के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा राम जन्मोत्सव मनाया गया सभी श्रद्धालु भक्तों ने आरती में सम्मिलित होकर वाल स्वरुप में भगवान राम के दर्शन किए और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रामनौमी पर्व पर मां के दरबार में और श्री राम जन्मोत्सव पर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का दर्शन को तांता लगा रहा।
