गुरसरांय (झांसी)। पत्रकार धर्मेंद्र सिंह परिहार उर्फ संजू की दादी जी प्रेम कुंवर का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने पर जगह-जगह शोक सभाएं हुई। मीडिया से जुड़े लोगों की एक शोक सभा कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति हेतु और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का पत्रकारों ने मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जयप्रकाश बरसैया,सुखदेव ब्यास,सुनील सिंह चौहान, संदीप श्रीवास्तव,अखिलेश तिवारी,फूल सिंह परिहार,सुनील जैन डीकू,आशुतोष गोस्वामी, सोम मिश्रा,कौशल किशोर, हरिश्चंद्र नायक,शौकीन खान, आयुष त्रिपाठी,धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले,कुलदीप सिंह मोनू, सार्थक नायक, सुरेश सोनी सरसैडा़,राजेश अग्रवाल,मोती पाल,अंकित सेंगर सहित बड़ी संख्या में मीडिया जगत के लोग मौजूद रहे। वही नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया, कैलाश कुशवाहा,रमेश चन्द्र टिंकू, नीतेश मोदी,राजू वाला, अजय मौर्या,अखिलेश कुशवाहा उर्फ अक्कू आदि लोग मौजूद रहे। जबकि श्रीराम सेवा समिति की बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया ने की इसमें प्रमुख रूप से अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी,पंडित रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी,प्रदीप कोठारी आदि लोग मौजूद रहे। बताते चलें दादी प्रेम कुंवर का व्यवहार हमेशा जन-जन के कल्याण के लिए काम करने और प्रेम भाव देना उनकी जीवन कार्यशैली हिस्सा था जिसके चलते उनके जाने से जो क्षति हुई है वह पूर्ति होना संभव नहीं है।
