गुरसरांय(झांसी)। ग्राम बरमपुरा और जौरी मौजा में 26 मार्च गुरूवार को पहले से ही संकट झेल रहे कुछ किसानों की गेहूं की खड़ी फसलों मे अज्ञात कारणों से आग लग जाने से कोहराम मच गया। पूरा मामला गुरसरांय थाना अंतर्गत तहसील टहरौली के बरमपुरा,जौरी गाँव का है जहाँ आज दिन के दोपहर 1:30 बजे अचानक अज्ञात कारणों से गेहूँ की तैयार खड़ी फसल में आग लग गई जिसको ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दो घंटे बाद किसी प्रकार काबू पाया लेकिन जब तक किसानों की 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई थी। जिन किसानों की खड़ी फसल के खेत मे आग लगी उनमें सुरेंद्र कुशवाहा का 15 बीघा खेत सहित भुंजे अहिरवार,राकेश अहिरवार,राजाराम अहिरवार,जितेंद्र कुशवाहा,भगवती कुशवाहा ग्राम बरमपुरा के रहने वाले है जबकि पास के गाँव जौरी के श्रीपत पटेल के अलावा हरगोविंद, हरिश्चंद्र के चार-चार बीघा खेत में आग लगना बताया गया। इस घटना से किसान काफी दुखी है और मोके पर टहरौली तहसील प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी जॉइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक,तहसीलदार ज्ञान प्रकाश, लेखपाल अर्पित जैन के अलावा गुरसरांय पुलिस का थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। उधर घटना की खबर लगने पर गरौठा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचे और घटना की पूरी जानकारी हासिल कर पीड़ितों से मिले और इस संबंध में उनको हर संभव शासन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। समाचार लिखे जाने समय तक मऊरानीपुर क्षेत्र के विधायक से लेकर कोई भी सांसद प्रतिनिधि मौके पर जहां नहीं पहुंचा था वही दूसरी ओर इस घटना से बरमपुरा,जौरी समेत पूरे क्षेत्र में किसानों में कोहराम मचा हुआ है। वही दूसरी ओर गुरसरांय थाना अंतर्गत तहसील गरौठा के ग्राम परसुवां में भी अज्ञात कारणों के चलते गेहूँ के खेत मे आग लगने से दस बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई यह खेत ग्राम परसुवां के पान खां पुत्र मुलायम खां का बताया गया है और ग्रामीणों ने जब आग की लपटे उठते देखा तो शोर मचाया तब पूरे गाँव के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा होने के चलते आग तेजी से फैल गई और बाद मे ग्रामीणों की मदद के साथ-साथ गुरसरांय थाने से सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,कांस्टेबल नरवेंदर सिंह ने व फायर ब्रिगेड पहुंचने पर किसी प्रकार आग पर काबू पाया जब तक दस बीघा मे लगी गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गई।
फिर खली गुरसरांय में फायर ब्रिगेड की कमी
गुरसरांय क्षेत्र अंतर्गत कई हादसे फायर ब्रिगेड का सेंटर गुरसरांय में स्थापित न होने से जहां गुरसरांय बाजार मुख्य मार्ग पर सचिन जैन की दुकान में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए की क्षति हुई थी और उसके कुछ महीनों बाद गरौठा चौराहे पर दो-तीन दुकानदारों जो की छोटी दुकानदारी करके अपना जीवका पालन करते थे उनकी दुकानों में भी आग लगने से वह पूरी तरह उनका सामान जल जाने से वह बर्बाद हो गए थे और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद भी गुरसरांय में समाचार लिखे जाने समय तक फायर ब्रिगेड की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई थी।
