गुरसरांय(झांसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में 25 मार्च बुधवार को महान क्रांतिकारी,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने अपने पूरे पत्रकार साथियों के साथ श्री विद्यार्थी को नमन किया और उनके द्वारा अपनाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जाने-माने पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने कानपुर के करेंसी हाउस में क्लर्क और बाद में उच्च विद्यालय के शिक्षक के तौर पर काम किया। इसके बाद हिंदी और उर्दू पत्रिका कर्म भूमि और स्वराज में लिखना शुरू किया। साल 1916 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मुलाकात के बाद देश की आजादी के लिए खुद को समर्पित कर दिया और 1920 में प्रताप अखबार का दैनिक संस्करण शुरू किया। कानपुर में हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाये रखने में अपने प्राणों की आहुति दी थी। कानपुर में 25 मार्च वर्ष 1931 में हुए साम्प्रदायिक दंगे के दौरान दंगाइयों ने श्री विद्यार्थी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि तभी से विद्यार्थी जी की 25 मार्च को पुण्यतिथि मनाई जाती हैं। इस अवसर पर फूल सिंह परिहार,आशुतोष गोस्वामी,हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,सुनील जैन डीकू,कौशल किशोर,सोम मिश्रा,शौकीन खान,कुलदीप यादव,संजू परिहार,प्रवीण सोनी,सार्थक नायक,मोती पाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
