गुरसरांय(झांसी)। 25 मार्च बुधवार को गुरसरांय में जहां दिन में लगातार कई घंटे बिजली गुल रही और दिन के 12 घंटों में मात्र दिखावे के लिए कुछ मिनटों को दर्शन देकर आती जाती रही। ऐसा लग रहा था 25 मार्च गुरसरांय में न केवल बिजली बल्कि दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल पंपों पर भी डीजल पेट्रोल को लेकर अफरा तफरी भरा माहौल बना रहा और बताया गया है कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई गुरसरांय के पेट्रोल पंपों पर कम आने के चलते कई पंप तो पेट्रोल डीजल खत्म हो जाने पर दिन में ही बंद हो गए उधर कुछ पंपों पर डीजल पेट्रोल बिक्री मात्रा की लिमिट बनाकर बहुत कम मात्रा में डीजल पेट्रोल घंटों पंपों पर कतारें लगी होने के बाद दिया गया तो गुरसरांय नगर में कई वार्डो में पानी की भारी किल्लत देखी गई। यह किल्लत हर-घर जल-हर-घर-नल योजना के तहत जल निगम द्वारा गुरसरांय टाउन क्षेत्र में काम कर रही जियो मिलर कंपनी द्वारा बार बार जनता,प्रशासन,जनप्रतिनिधियों को आश्वासन यह दिया गया कि काम तेजी से चल रहा है और अधिकांश जगह पेयजल आपूर्ति होने लगी है यह बात पूरी तरह मजाक और शासन प्रशासन को धोखा देने वाली साबित हुई है। जिसका जिंदा उदाहरण मोदी चौराहे से गुरसरांय सरकारी अस्पताल के सामने से जो लाइन बिछाई जानी है एडीएम नमामि गंगे झांसी द्वारा निरीक्षण में दिए निर्देशों के परिपालन में 23 मार्च को कुछ लाइन डाली गई जबकि कुछ ही काम शेष बचा था उसको 24 और 25 मार्च को समाचार लिखे जाने समय तक लाइन नहीं बिछाई गई जिसके चलते मोहल्ला धनाई में पानी की किल्लत बढ़ गई है क्योंकि यहां जो नगर पालिका द्वारा टंकी थाने के पीछे रखी हुई है उसमें पानी तालाब सूख जाने से वॉटरलेवल नीचे चला जाने से पानी केवल दिखावे मात्र के लिए आ रहा है इस प्रकार गुरसरांय टाउन क्षेत्र में अधिकांश जगह पेयजल की समस्या ने विकराल रुप मार्च के अंतिम हफ्ते में ले लिया है। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों और शासन को गुरसरांय में बिजली,पानी और डीजल पेट्रोल आपूर्ति,गैस आपूर्ति की समस्या हल को लेकर जल्द से जल्द कार्यवाही की पहल की है।
