संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
नगर में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा रामलीला मैदान में रामलीला कार्यक्रम के समापन के उपरांत आयोजित होगा, जिसमें नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
समाजसेवी वरुण यादव ने नगर एवं क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि 27 मार्च को आयोजित इस विशाल भंडारे में सभी लोग अपने परिवार सहित पहुंचें और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि रामलीला समापन के बाद होने वाला यह भंडारा श्रद्धालुओं की सहभागिता से ही पूर्ण होगा, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
Please follow and like us:
