गुरसरांय (झांसी)। श्री रामनवमी पर भगवान श्री राम के प्राकट्य दिवस की तैयारी को लेकर नगर में मोटरसाइकिल रैली जनजागरण हेतु आज 25 मार्च को निकाली जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए रामनवमी शोभा यात्रा के संस्थापक एवं संयोजक प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव और प्रमुख समाजसेवी अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी ने बताया कि 25 मार्च को मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ अपहरण 3:00 बजे खेर इंटर कॉलेज के बालिका विभाग से प्रारंभ होगा।जिसमें राम भक्त कार्यकर्ता नगर के मुख्य चौराहों से रैली निकालकर श्री रामनवमी शोभायात्रा का संदेश देंगे। इसके बाद उन्होंने बताया भगवान श्री राम के प्राकट्य दिवस पर पर 27 मार्च को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।यह शोभायात्रा पर कोटा के हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर मोदी चौराहा एवं कटरा बाजार होते हुए मुख्य बाजार से मातवाना मोहल्ला होते हुए तालाब माता मंदिर पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां एवं राम दरबार आकर्षण का केंद्र होंगे।इसकी तैयारी में रामभक्त कर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने नगर वासियों से उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आह्वान किया है। इस दौरान अबधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी भी उपस्थित रहे।
