गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक गुरसरांय की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित द्वारा जिला कार्यकारिणी में उमा शंकर शर्मा प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अतरौली ब्लॉक गुरसरांय को जिला कोषाध्यक्ष,अरविन्द दीक्षित जिला उपाध्यक्ष,कैलाश चन्द्र वैश्य को जिला संगठन मंत्री,धर्मेंद्र सोलंकी जिला संगठन मंत्री,जगदीश प्रसाद को कॉर्डिनेटर मनोनीत करने पर ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं ब्लॉक के सभी शिक्षक साथियों ने खुशी जाहिर की एवं जिलाध्यक्ष दीक्षित जी को धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होंने जिला नेतृत्व में ब्लॉक को मुख्य दायित्व सौंपा। जिलाध्यक्ष को आश्वस्त करते है शिक्षक हित के संघर्ष में ब्लॉक गुरसरांय हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है और हमेशा रहेगा। बैठक में इंद्रपाल सिंह घोष, राजेश त्रिपाठी,अनिल मिश्रा, गोविन्द सिंह निरंजन, विपिन बिहारी विश्वकर्मा, राज कुमार झा,अनुज शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, राजेश सेन, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मेश साहू, धर्मेंद्र अग्रवाल,जय सिंह नापित, अवधेश तिवारी,सुधीर गौतम,नीरज गुप्ता, नरेंद्र पटेल, बृजेश पटेल,रितेश खरे,अनुपम,विवेक पटेल,उत्तम पटेल, कपिल चौबे,आदित्य चतुर्वेदी,पूजा सक्सेना,शिवांगी जैन आदि।
