झाँसी – अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के शुभ अवसर पर आज उ. प्र. सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ मे बुंदेलखंड क्षेत्र मे पिछले कई वर्षो से पर्यावरण संरक्षण एवं वृहद वृक्षरोपण अभियान एवं “एक पेड़ माँ के नाम”को समस्त बुंदेलखंड मे जन आंदोलन बनाने हेतु प्रत्येक जनपद मे ब्लॉक स्तर पर जन जागरूक रैलियों के माध्यम से आम जनमानस को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान के अध्यक्ष जनपद झाँसी निवासी सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और आने बाले मानसून सत्र मे पर्यावरण के लिए और ज्यादा कार्य करने पर बिशेष जोर दिया आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय ने समस्त उ. प्र. से पर्यावरण मे अच्छा कार्य करने बाले दो सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जिसमे बुंदेलखंड क्षेत्र से हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान के सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को यह सम्मान पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ आज इस कार्यक्रम मे प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री आदरणीय डॉ. अरुण कुमार जी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री आदरणीय के. पी.मलिक, प्रमुख सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक उ. प्र. लगभग 17 राज्यों के वन विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं बुंदेलखंड के सातों जिलों के प्रभागीय वनाधिकारी आदि उपस्थित रहे
