जनपद झांसी के समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ह्रदय भाव से मनाई ईद। समथर नगर के मुस्लिम भाईयों ने बड़े ह्रदय भाव से मनाया ईद का त्योहार आज सुबह से ही बूढ़े जवान और नन्हे मुन्ने बच्चों में ईद त्योहार मनाए जाने का उत्साह देखने को मिला। सुबह मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में गये जहां मौलवी साहब ने सभी को नमाज अदा करवाई सभी मुस्लिम भाईयों ने प्रेम सहित नमाज अदा की और ख़ुदा को सिर झुकाकर सजदा किया। और अपने देश के लिए अमन चैन व परिवार के लिए सुख चैन व बरक्कत के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा व इवादत करने के पश्चात सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं हिन्दू समाज के लोगो भी ईद के त्योहार में सामिल हुए और प्रेम सहित मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ग्राम साकिन, लुहारी के मुस्लिम समाज के लोगों ने ह्रदय भाव से ईद का त्योहार मनाया। और नमाज अदा कर अल्लाह को सिर झुकाकर सजदा किया और अपने देश के लिए अमन चैन व परिवार के लिए सुख चैन व बरक्कत के लिए दुआ मांगी। इसके पश्चात सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों ने भी बड़े प्रसन्नचित होकर ईद मनाई। सभी बच्चे एक दूसरे के गले मिले और ईद मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाईयों ने बताया कि ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बेहद खास त्योहार माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखने के बाद जब नया चांद दिखाई देता है, तब शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग ईद की नमाज ईदगाह में अदा करते हैं और इसके साथ ही रोजों का सिलसिला समाप्त हो जाता है. यह त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है.पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार अल्लाह का शुक्र अदा करने, एवं भाईचारे को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने का सबसे खास दिन माना जाता है। उक्त अवसर पर शब्बीर पठान सदर खान बहादुर मस्जिद हाफिज आरिश हाफिज रिजवान हाफिज मुख्तार आलम हाफिज अशफाक राईन रईस बैंड मास्टर वसीम बैंड मास्टर शमीम डीलक्स कौशिक कय्यूम खान मुजफ्फर खान आसिफ खान शालू कादरी शालू शेख जाकिर वफ़ाती सिकंदर शेख मजीद खान सद्दाम मुन्ना खान मेवाती इरशाद मोहम्मद पठान आबिद पठान इमरान पठान आरिफ पठान साबिर पठान समीर बैंड मास्टर अरबाज खान सलमान पठान सोहेल पठान अखिलेश खटीक सौरभ गुबरेले इस्लाम आतिशबाज वंशकार पार्षद प्रतिनिधि मोहित शर्मा मानवेन्द्र सिंह ध्रुव गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस दल वल के साथ मौजूद रहे। साथ में नायब तहसीलदार दीपक व लेखपाल राघवेंद्र यादव उपस्थित रहे।
