झांसी- समथर नगर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में आज मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना समथर के उप निरीक्षक श्री बृजेश कुमार भार्गव महिला कांस्टेबल ज्योत्सना व म0का0 भावना द्वारा नगर में स्थित मुहल्ला लोहियाना व मुहल्ला कटरा में पांडालों में विराजमान दुर्गा मां के दरबार में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108,112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । उनकी समस्याओं को सुना गया किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।
