गुरसरांय (झांसी)।ईद-उल-फितर की 21 मार्च शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम सभी धर्म के लोगों और बूढ़े,बच्चे,जवान ईदगाह पर नमाज अदा करने को बड़ी संख्या में बुजुर्ग,जवान,बच्चे पहुंचे जहां पेश इमाम सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई और देश के अमन चैन व समृद्धि के लिए दुआ मांगी नमाज अदा करने के बाद सभी नवाजी जब ईदगाह से बाहर निकले तो कस्बे के सभी जाति धर्म के लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी और गुरसरांय की जो बुंदेलखंड में ही नहीं पूरे प्रदेश में आपसी सौहार्द भाईचारा माहौल एक दूसरे के त्योहार मिलजुलकर उत्साह पूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा देखी गई। इस दौरान बच्चों से लेकर बूढ़े जवान सभी उत्साह में और नए कपड़े पहने हुए देखे गए बच्चों का रंग-बिरंगे पहने कपड़ों के बीच उत्साह के साथ खेलते उछलते अपने में अलग ही प्रेम का नजारा प्रस्तुत हो रहा था। इस मौके पर चैयरमेन प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह राजाजी चौहान,एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया,राकेश त्रिपाठी,अज्जू मौर्य पार्षद,चंद्र प्रकाश चौरसिया पूर्व पार्षद,इकराम खान,नजीर माते,मान खान मडो़री,दीपू महाराज,प्रकाश दीक्षित,वहीं भारतीय जनता पार्टी समर्थन मंच के बुंदेलखंड प्रभारी और मजदूर संस्थान के सचिव शौकीन खान,जाफर उर्फ बल्लू खान चाय वाले,आफताब खान,अख्तर राईन,सोहराब पठान,रिजवान खान,सलीम सेमरी,राज खान,आफताब, अली माते मंसूरी,नजीर खान, सलमान खान जहां मौजूद थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह,सब इंस्पेक्टर महेन्द्र भदौरिया,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी सहित पुलिस प्रशासनिक की व्यवस्था देखी गई लेकिन यहां मौजूद गुरसरांय पुलिस ने भी हिंदू-मुस्लिम एकता भाईचारा शांति सद्भाव का गुरसरांय में अद्भुत महासंगम नजारा देखा और बेहतरीन माहौल की सराहना की।
