गुरसरांय(झांसी)। लगातार गुरसरांय नगर के गर्मी के समय में एक मात्र मुख्य तालाब शीतला माता मन्दिर नगर पालिका के पास पिछले दो तीन वर्षों से सुंदरीकरण के नाम पर खाली रहने से गुरसरांय का जल स्तर बुरी तरह गिर गया है तो दूसरी ओर गुरसरांय नगर टाउन क्षेत्र में हर-घर-नल-हर-घर-जल योजना के माध्यम से योजना धरातल पर केवल ओर केवल दिखावा साबित होने के साथ-साथ गुरसरांय टाउन क्षेत्र के पूरे 25 बार्डो में योजना का लाभ जनता को जहाँ नहीं मिल पा रहा है और काम सिर्फ कागजों में दिखाया जा रहा है के साथ- साथ नगर के पूरे 25 बार्डो की सड़के पूरी तरह खराब हो गयी है कि शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। 20 मार्च शुक्रवार को झांसी जिले के एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार गुरसरांय सीधे तालाब पर पहुंचे और उनके साथ जल निगम,जल संस्थान अवर अभियंताओं के साथ गुरसरांय टाउन क्षेत्र में हर-घर नल-हर-घर-जल योजना का काम करा रही फर्म जियो मिलर कम्पनी के अधिकारी भी साथ रहे एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार ने नगर पालिका में चेयरमैन प्रतिनिधि पार्षद गोविन्द प्रताप सिसौदिया,विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,जल संस्थान के अवर अभियंता अजय यादव, जल निगम के अवर अभियंता अंकित पटेल सहित हर-घर-जल-नल योजना से जुड़ी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से पूरे 25 बार्डो में पेय जल सप्लाई की स्थिति के बारे में ए टू जेड जानकारी हासिल की और मौके पर पहुँचे मीडिया के लोगों से भी वास्तविक स्थिति जानी जिसमें काफी अव्यवस्थाएं उजागर हुई जिनको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की और काम को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा उधर मोहल्ला गांधीनगर सहित कई बार्डो में पानी न पहुंचने के पीछे जल निगम की कमिया उजागर होते दिखी जल संस्थान के अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि हर- घर-जल-नल योजना और जल निगम द्वारा जानबूझकर पानी नहीं खोला जा रहा है यह बात मौके पे जाकर मीडिया के लोगों ने भी देखा जहां जल निगम की कमी उजागर हुई। आज एडीएम नमामि गंगे काफी समय गुरसरांय नगर में काम करते दिखे और लगभग दो साल बाद जिला स्तर के जिम्मेदार अधिकारी ने सरकार की प्राथमिकता वाली योजना पर सक्रियता दिखाई और वह यही नहीं रुके इसके बाद गरौठा तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां गरौठा टाउन क्षेत्र की स्थिति के बारे में नमामि गंगे से जुड़े काम पर बात करते दिखे।
