जनपद झांसी के शाहजहांपुर थाना परिसर में आज आगामी चैत्र नवरात्र एवं ईद के उपलक्ष्य में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, चौकीदार, धर्मगुरु एवं सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि पर्व व ईद के विषय में दोनों धर्म समुदाय के लोगों से चर्चा की त्योहारों के विषय में चर्चा कर एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत उन्होंने थाना प्रांगण में उपस्थित लोगों से अपील की। सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। त्योहार हमें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं।पुरानी परंपरागत तरीके से त्योहार मनायें। कोई नई परंपरा न अपनायें ।सभी लोग शासन के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी । इसके अतिरिक्त लोगों को साइबर अपराध के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराध से कैसे बचें , डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया।लोगों से अपील की गई कि अपने गांव/ मोहल्ले में साइबर क्राइम के बारे में बताएं किसी प्रकार की समस्या या कोई लिंक या कोई फोन आता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें तथा साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए.
