जनपद झांसी तहसील मोंठ ग्राम साकिन निवासी उपेन्द्र सिंह गुर्जर को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगतसिंह संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगतसिंह संगठन के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह गुर्जर को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। और उन्हें सभी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि इनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक नई दिशा मिलेगी। मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने संवोधन में कहा कि मैं संगठन द्वारा नियुक्त हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की पूर्ण गरिमा रखते हुए कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी से काम करुंगा और अपने क्षेत्र के किसान भाईयों की हर संभव मदद कर उनकी समस्याओं निदान करवाने के लिए निरंतर प्रयत्न करुंगा।
