समथर (झांसी)- बाबा महाकाल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महादेव मंदिर में हुआ फागों का कार्यक्रम आयोजित। समथर नगर में काली मंदिर प्रांगण में स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में बाबा महाकाल एवं विश्व हिन्दू परिषद समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा फागों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और भगवान भोलेनाथ को रंग गुलाल लगाकर उनके भव्य स्वरूप के दर्शन किए और भगवान भोलेनाथ को चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्त एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपस में गले मिले। वहीं कीर्तन मंडल कार्यकर्ताओं ने सुर सरगम की ताल में एक से एक डालो न गुलाल मुठी भरके, आज बृज में होली है रसिया आदि एक से एक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं ईश्वर भक्ति में भावविभोर किया। श्रद्धालु भक्त ईश्वर भक्ति में मग्न होकर खूब झूमे नाचे।देर रात तक मंदिर में फागों का कार्यक्रम चलता रहा बाबा महाकाल व विश्व हिन्दू परिषद समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नगर के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। सभी श्रद्धालुओं ने फागों का भरपूर आनंद लिया और नीलकंठ महादेव के भव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।
