गुरसरांय (झांसी)। नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में माँ कर्मा बाई जयंती के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की नई कमेटी का भी गठन किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से संतोष साहू को अध्यक्ष तथा शंभुदयाल साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कमेटी सदस्य के रूप में सुरेश साहू, संजू साहू और विदेही साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामगोपाल साहू ने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है जब वह शिक्षा के प्रति जागरूक रहता है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.ओपी राठौर,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय उपस्थित रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविंद दास साहू, हरिराम साहू, मणिकलाल साहू और रविंद साहू मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र साहू,अरविंद साहू, नंदूराम,चंद्रभान, तुलसीराम, देवेंद्र साहू, महेश साहू,भरत राठौर (पार्षद), विनोद साहू,अमित साहू, हरगोविंद, रमेश साहू,शिवचरण सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जय किशोर साहू ने किया, जबकि आभार गोविंद दास साहू ने व्यक्त किया।
